Thursday 17 October 2013

अच्छा तेरा प्यार लगता है

अकेले  नींद  तो  नहीं  आती  पर  तुझको  सोच  के  सो  जाते  थे
जब  तेरी  याद  तडपाती  थी  तो  तेरा  चेहरा  याद  कर  के  मुस्कुराते  थे
अब  ये  क्या  है  हमको  क्या  पता
हम  तो  आज  भी  उस  रास्ते  पर  बैठे  है  जहाँ   से  तुम  आते  जाते  थे 

वो  तेरा  मुस्कुराते  हुए  जाना 
वो  तेरा  मुझसे  नज़ारे  चुराना 
वो  बरसात  के  दिनों  में  मेरे  पास  आके  खड़े  होजाना 
वो  मेरी  दी  हुई  चॉकलेट  हलके  हस्ते  हुए  खाना 

याद  आती  है  ये  बाते  तो  रो  जाता  हूँ 
आज  भी  उन  राहो  में  कही  खो  जाता  हूँ 
दिल  में  बस  अब  तेरी  याद  बाकि  है 
सब  कुछ  होगया  बस  अपना  साथ  बाकि  है 

अकेले  जीना  अब  दुश्वार  लगता  है 
अब  दुनिया  में  सच्चा  तेरा  प्यार  लगता  है 
बस  दुनिया  में  अच्छा  तेरा  प्यार  लगता  है

Wednesday 2 October 2013

भूल गया मुझे

ज़रूरत  के  समय , में  उसे  याद  था 
जब  आई  उसकी  बारी  वो  भूल  गया  मुझे 
खुशियों  में  वो  साथ  था
जब  आई  दुःख  की  बारी  वो  भूल  गया  मुझे 
सोचा  मिल  गया  यहाँ  जो  अपना  सा  लगे 
सारी  दुनिया  सो  जाये  तब  वो  मेरे  लिए  जगे 
लब  पर  हर  मुस्कान  हम  बाँटे 
दुःख  में  साथ  हो 
जब  कुछ  बोलना  चाहू  तब  मेरी  उससे  बात  हो 
रातो  की  नींद  हम  हस्ते  हुए  हराम  कर  दे
एक  दूजे  के  सफ़र  में  नए  रंग  भर  दे 

पर  भूल  गया  था  की  ये  कलयुग  है
यहाँ  अपना  मतलब  ही  सब  कुछ  है 
पर  एक  उम्मीद  है  की  शायद  एक  सवेरा  हो 
मेरे  जज्बातों  को  समझने  वाला  यहाँ  कोई  तो  हो 

ये  बात  आई  दिल  में  फिर याद  किया  तुझे 
पर  में  भूल  गया  था  की  तू  भूल  गया  मुझे